किसानों की आय के मामले में म.प्र. पिछड़ा
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. का किसान खेत में रिकॉर्ड फसल उगा रहा है, लेकिन अपनी उपज की पूरी कीमत पाने में पीछे रह जा रहा है। प्रदेश मक्के के उत्पादन में देश में नंबर-1 और गेहूं, सोयाबीन, चना व मूंग में दूसरे पायदान पर है। इसके बावजूद किसान परिवार की औसत मासिक आय देश में 22वें नंबर पर है और हमसे नीचे सिर्फ बिहार, झारखंड, ओडिशा, प. बंगाल और उत्तरप्रदेश है। म.प्र.में एक किसान परिवार की औसत मासिक आय 8339 रुपये है, जो देश की 10218 की औसत आय से 1879 कम है। इसकी बड़ी वजह यह है कि प्रमुख फसलों की 66 से 88% उपज सरकारी खरीदी के बजाय खुले बाजार पर निर्भर है यानी बड़ी मात्रा में फसल को एमएसपी का सहारा नहीं मिलता और किसान को मंडी के भाव पर अपनी उपज बेचनी पड़ती है।