महाकाल मंदिर के शीघ्र दर्शन आय में भारी वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] श्रावण माह में महाकाल मंदिर में आस्था का रिकॉर्ड बन गया है। उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में 'शीघ्र दर्शन' और रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की संख्या के कारण मंदिर की कुल आय में भारी वृद्धि हुई है। एक माह के दौरान ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन करने वाले भक्तों को आंकड़ा पहली बार डेढ़ करोड़ से ज्यादा दर्ज किया गया है।महाकालेश्वर दर्शन के लिए 1 करोड़ 10 लाख 90 हजार 725 श्रद्धालु आए। इसी तरह चार सवारी और नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए 43 लाख 75 हजार श्रद्धालु महाकाल पहुंचे। ऐसे में यह संख्या 1 करोड़ 53 लाख 75 हजार पहुंच गई है। वर्ष 2025 में श्रावण माह के दौरान 72 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए थे। इस दौरान 5 लाख 66 हजार 350 भक्तों ने शीघ्र दर्शन टिकट से दर्शन लाभ लिए जिससे मंदिर को 14 करोड़ 22 लाख 37 हजार 500 रुपए की आय हुई।