दिल्ली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ा
भोपाल [ महा मीडिया] राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। नए आंकड़ों के अनुसार, 27 अगस्त तक दिल्ली में एच1एन1 के कुल 2,729 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले 27 अगस्त को 125 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही इन्फ्लूएंजा ए और बी के कुल मामले बढ़कर 3,736 हो गए हैं। इनमें करीब तीन-चौथाई मामले एच1एन1 के हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष संक्रमण के मामले काफी अधिक हैं। अस्पतालों में पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं। बुखार, खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसे लक्षण वाले मरीज उपचार के बाद जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। गंभीर मरीजों की संख्या फिलहाल सीमित है।