396 साल बाद खगोलीय संयोग आज

396 साल बाद खगोलीय संयोग आज

भोपाल [ महामीडिया] धार्मिक और खगोलीय दृस्टि से आज 15 जून सोमवार को एक महासंयोग बन रहा है। इस दिन ज्येष्ठ अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का आखिरी दिन है। साथ ही सोमवती अमावस्या और मिथुन संक्रांति भी रहेगी पंचांग गणना में एक ही दिन सोमवार, अमावस्या, सूर्य संक्रांति और अधिकमास का संयोग सदियों में एकाध बार ही देखने को मिलता है। अधिक मास विष्णु पूजा के लिए और संक्रांति सूर्य आराधना का खास दिन होता है। इस दिन पीपल और शिव पूजा के लिए भी विशेश शुभ दिन रहेगा। पुराणों के मुताबिक इस दिन किए गए अनुष्ठान और स्नान- दान का पुण्य फल अक्षय होता है यानी कभी नष्ट नहीं होता । 396 साल पहले ऐसा संयोग बना था ऐसा योग अब 2327 में नजर आएगा इसलिए खगोलीय दृश्टिकोण से आज का दिन महत्वपूर्ण है 

सम्बंधित ख़बरें