प्राकृतिक गैस आपूर्ति से जुड़े सभी प्रतिबंध हटाए गए
भोपाल [ महामीडिया]
केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस आपूर्ति से जुड़े सभी आपातकालीन प्रतिबंध हटा दिए हैं। युद्धविराम के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है जिससे उद्योगों और ऊर्जा क्षेत्र को भारी राहत मिलेगी।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने मार्च में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आपातकालीन प्रतिबंध लागू किए थे। अब सप्लाई सुचारू होने से इन प्रतिबंध को वापस ले लिया गया है जिससे उद्योगों को उनकी जरूरत के अनुसार गैस मिलने लगेगी।
l