पुणे भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोग मरे

पुणे भूस्खलन में एक ही परिवार के तीन लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] पुणे जिले में आज सोमवार सुबह एक बड़ा भूस्खलन हुआ जिसकी चपेट में आने से कई मकान मलबे में दब गए। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान नंदू टिकोने (60 वर्ष), माउली टिकोने (30 वर्ष) और अनीता टिकोने (55 वर्ष) के रूप में हुई है। यह हादसा मावल तहसील के पाटन गांव में सुबह करीब 4:25 बजे हुआ। भारी बारिश के चलते अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे बने मकानों पर गिर गया । इस हादसे में करीब 5 मकान मलबे के नीचे पूरी तरह दब गए। मलबे में लगभग 30 से 35 लोगों के फंसे होने की आशंका थी। इसके अलावा लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से प्रभावित इलाकों में व्यापक जलभराव भी देखने को मिला है।

सम्बंधित ख़बरें