राज्यपाल पटेल का पांच वर्षीय कार्यकाल पूरा
भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. के राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो रहा है। हालांकि राष्ट्रपति भवन की ओर से अब तक उनके कार्यकाल के विस्तार या नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में नए राज्यपाल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं और उनके रात में वहीं रुकने का कार्यक्रम है। इसे लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल की नियुक्ति सहित अन्य राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।