बंगाल राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को

बंगाल राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को

भोपाल [ महामीडिया] भारत निर्वाचन आयोग ने आज सोमवार को बंगाल से राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। हाल ही में उच्च सदन के तीन वरिष्ठ सदस्यों—सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफों के कारण ये सीटें खाली हुई थीं।जिन्हें भरने के लिए आयोग ने आगामी 24 जुलाई को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना कराने का फैसला किया है। इस पूरी चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत सात जुलाई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही हो जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें