इंडोनेशिया में दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मंदिर प्रम्बानन मंदिर

इंडोनेशिया में दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मंदिर प्रम्बानन मंदिर

भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं जहाँ वह योग्याकार्ता में स्थित प्रम्बानन मंदिर का दौरा करेंगे और इसके जीर्णोद्धार परियोजना में सहयोग की शुरुआत करेंगे। प्रम्बानन इंडोनेशिया का सबसे बड़ा और दुनिया के सबसे विशाल हिंदू मंदिर परिसरों में से एक है। प्रम्बानन मंदिर 9वीं शताब्दी में निर्मित यह भव्य मंदिर परिसर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है। इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया गया है और यह भारतीय वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। भारत सरकार और इंडोनेशिया मिलकर इस मंदिर के कई छोटे हिस्सों का संरक्षण कर रहे हैं। इसकी दीवारों पर रामायण के दृश्य उकेरे गए हैं जो दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों को दर्शाते हैं। मूल रूप से इस विशाल परिसर में 240 मंदिर संरचनाएं थीं। प्रम्बानन के अलावा बाली द्वीप पर स्थित बेसाकिह मंदिर भी इंडोनेशिया के सबसे बड़े और प्रमुख हिंदू मंदिरों में से एक है जिसे 'मदर टेम्पल'  भी कहा जाता है। मुख्य मंदिरों की दीवारों पर महाकाव्य रामायण के दृश्यों को बेहद खूबसूरती के साथ उकेरा गया है। यह मंदिर जावा द्वीप के योग्यकार्ता शहर से लगभग 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

सम्बंधित ख़बरें