भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद

भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद

भोपाल [ महामीडिया] 

लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे वे मिसिंग लिंक सेक्शन में खंडाला एग्जिट के पास भूस्खलन  हुआ है। इस कारण हुए भूस्खलन से पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और मुंबई-पुणे नेशनल हाईवे बंद हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक पुणे-मुंबई या मुंबई-पुणे की यात्रा बिल्कुल न करें। भारी बारिश से हुए  भूस्खलन ने घाट खंड में वाहनों की आवाजाही को बुरी तरह बाधित कर दिया था। स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र ने सोमवार तड़के करीब 3.30 बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग दोनों पर दोनों दिशाओं में यातायात को पूरी तरह रोक दिया है।

सम्बंधित ख़बरें