छिंदवाड़ा, बालाघाट और उज्जैन में बारिश

छिंदवाड़ा, बालाघाट और उज्जैन में बारिश

भोपाल [ महामीडिया] मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण पिछले 24 घंटों में छिंदवाड़ा में करीब 3 इंच और उज्जैन में सवा 2 इंच पानी गिरा है। भारी बारिश के इस नए दौर ने प्रदेश के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। छिंदवाड़ा में 3 इंच बारिश के साथ यह पूरे राज्य में सबसे आगे रहा। मौसम विभाग द्वारा यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। उज्जैन में सवा 2 इंच बारिश दर्ज की गई जिसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया और शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बालाघाट में भी सवा 2 इंच बारिश दर्ज हुई है जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुयी है। बारिश के कारण कई जगह जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी है।

सम्बंधित ख़बरें