ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू
भोपाल [ महामीडिया] ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा आज सोमवार सुबह तेहरान में शुरू हो गई है। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सुबह से ही लाखों लोग सड़कों पर जुट गए।खामेनेई का पार्थिव शरीर ग्रैंड मोसल्ला से अंतिम यात्रा के लिए रवाना किया गया। यह यात्रा करीब 10 किलोमीटर लंबे रूट से होकर गुजरेगी और इसके 10 से 12 घंटे तक चलने का अनुमान है।अंतिम यात्रा के बाद खामेनेई के पार्थिव शरीर को आगे की धार्मिक रस्मों के लिए कोम ले जाया जाएगा। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी, धार्मिक नेता और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा में शामिल हैं।