ईरान और अमेरिका में समझौता हुआ
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करीब साढ़े तीन महीने बाद शांति समझौते की घोषणा कर दी है । ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच इस पीस डील से सबसे ज्यादा राहत की सांस लेने वाले देशों में भारत भी शामिल है।अमेरिका और ईरान ने पश्चिम एशिया संकट दूर करने को लेकर जो करार किया है उससे भारत को कम से कम सात तरह के लाभ होंगे। इनमें से कुछ का असर तो तत्काल दिखने की संभावना है और कुछ का असर लंबे समय तक रहने वाला है। इस शांति समझौते से भारत के निर्यातकों और खाड़ी देशों के आयातकों को भी बड़ा फायदा होने जा रहा है। खुद ईरान भी भारतीय कृषि उत्पादों, दवा, कपड़े और भारी मशीनों का बहुत बड़ा आयातक है।