नवीनतम
भारतीय मूल के दंपती ने अमेरिकी विश्व विद्यालय को दो करोड़ डॉलर का दान दिया
वॉशिंगटन [महा मीडिया] भारतीय मूल के दंपती ने यूनिवर्सिटी आफ नार्थ टेक्सास को दो करोड़ डॉलर दान किए हैं। यूनिवर्सिटी उनके नाम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड एनालिटिक्स का एक नया कालेज शुरू करेगी। इस दान से छह स्थायी फंड बनाए जाएंगे जो कालेज की लीडरशिप, छात्रों की स्कालरशिप, एडवांस्ड रिसर्च और उभरती हुई टेक्नोलाजी को समर्थन करेंगे। भारतीय मूल के दंपती का नाम अनुराधा और विकास सिन्हा है।