जस्टिस कोगजे ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

जस्टिस कोगजे ने मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने आज गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की उपस्थिति में उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही म.प्र. हाईकोर्ट को करीब तीन महीने बाद स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। इससे पहले जस्टिस विवेक कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे।

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें