छतरपुर में जर्जर मकान गिरने से दो बेटियों की मौत
भोपाल [ महा मीडिया] छतरपुर जिले के हिनौता थाना क्षेत्र के क्योटा गांव में बुधवार की रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा हो गया। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे तभी कच्चा मकान और उसकी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।हादसे के समय उनकी पत्नी हेमा केवट अपनी दो छोटी बच्चियों- दो महीने की हिमांशी केवट और 13 साल की रचना केवट के साथ अंदर सो रही थीं, जब घर और दीवार ढही तो दोनों बच्चियां मलबे के नीचे दब गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।