अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी युवाओं को पांच हजार डॉलर का ऑफर दिया
भोपाल [ महा मीडिया]
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव की शुरुआती रात को एक अनोखा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर नवंबर के बाद कांग्रेस के दोनों सदनों पर उनकी पार्टी का कब्जा बना रहता है तो वह हर अमिरिकी वयस्क को 5,000 डॉलर देंगे उन्होंने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि वह ऐसा मानकर चलें कि वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं। डलास में हुए सम्मेलन में उन्होंने कहा अगर रिपब्लिकन जीतते हैं तो आप भी हमारे साथ जीतेंगे और आपको 5,000 डॉलर मिलेंगे इसे ट्रंप डिविडेंड कहा जाएगा। यह बात उन्होंने ऐसे समय में कही है जब उनकी पार्टी चुनावों में डेमोक्रेट्स के मुकाबले संघर्ष कर रही है।