एशियन गेम्स : भारत की लवलीना बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में पहुंचीं
मुंबई [महामीडिया] एशियन गेम्स के 9वें दिन भारत ने दो और मेडल पक्के कर लिए हैं। पिंकी बलहारा ने कुराश की विमेंस 78 किग्रा वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का किया। वहीं लवलीना बोरगोहेन ने बॉक्सिंग की 75 किग्रा वेट कैटेगरी के टॉप-8 में पहुंचकर भारत का एक और मेडल सुनिश्चित किया। फिलहाल भारत मेडल टैली के 12वें स्थान पर है। उसके पास 37 मेडल हैं। इनमें 4 गोल्ड, 16 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज शामिल हैं। एशियन गेम्स के बॉक्सिंग इवेंट में भारत की लवलीना बोरगोहेन ने विमेंस 75 किग्रा वेट कैटेगरी के क्वार्टरफाइनल में साउथ कोरिया की सियोंग सुयोन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही भारत का एक और मेडल पक्का हो गया है।