बिहार के दो जिलों में बाढ़
मुंबई [महा मीडिया]
बिहार के पश्चिम चंपारण और सुपौल जिलों में नेपाल से गंडक और कोसी नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों जिलों के 11 प्रखंडों की 23 ग्राम पंचायतों के लगभग 82,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन द्वारा प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए 173 नावें चलाई जा रही हैं। 13 सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।