प्राइवेट बीमा कंपनियों को प्रशासनिक व्यय घटाना होगा

प्राइवेट बीमा कंपनियों को प्रशासनिक व्यय घटाना होगा

जयपुर [ महा मीडिया] 

अब प्राइवेट बीमा कंपनियों को अपने खर्च यानी एक्सपेंस ऑफ मैनेजमेंट को कम करने के लिए भी 5 साल का रोडमैप तय किया गया है। वित्त वर्ष 2026 में प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का औसत खर्च 20.2 प्रतिशत और जनरल इंश्योरेंस कंपनियों का 32.1 प्रतिशत रहा है। अब बीमा नियामक चाहता है कि वित्त वर्ष 2029 तक इसे घटाकर क्रमशः 15 प्रतिशत  और 25 प्रतिशत  किया जाए। इसके बाद वित्त वर्ष 2032 तक कंपनियों को अपना खर्च और कम करना होगा। अभी 22 में से 20 लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों और 31 में से 28 जनरल इंश्योरेंस कंपनियों का खर्च प्रस्तावित सीमा से काफी ज्यादा है। ऐसे में छोटी और मझोली इंश्योरेंस कंपनियों पर अपना खर्च कम करने का दबाव बढ़ेगा उन्हें या तो अपने कामकाज का खर्च काफी कम करना होगा या फिर नई पूंजी जुटानी होगी। 

सम्बंधित ख़बरें