कांगो सैन्य विमान हादसे में 14 लोगों की मौत
मुंबई [महा मीडिया]
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।मारे गए अधिकारियों में सैन्य अदालत के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मुतोम्बो कातलायी तिएंदे और सशस्त्र बलों के ऑडिटर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल बाकुमी लिकुलिया शामिल हैं।इन दो जनरल अधिकारियों के अलावा प्रतिनिधिमंडल के 12 सदस्य और चालक दल के सदस्य भी इस हादसे में मारे गए।विमान दक्षिण-पश्चिमी किकवित से राजधानी किंशासा लौट रहा था। रास्ते में तकनीकी खराबी आने के बाद यह केंगे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।