म.प्र.के पांच बड़े शहरों में बिजली वितरण व्यवस्था भूमिगत होगी

म.प्र.के पांच बड़े शहरों में बिजली वितरण व्यवस्था भूमिगत होगी

मैहर [ महा मीडिया] म.प्र.के पांच बड़े शहरों में बिजली वितरण व्यवस्था अब खंभों से हटकर आधुनिक भूमिगत नेटवर्क की ओर बढ़ेगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन के लिए 90 दिन में इसकी तैयारी की जाएगी। इसमें शहरों की 11 केवी और 400 वोल्ट की ओवरहेड लाइनों को भूमिगत केबल नेटवर्क में बदलने की योजना है । इससे न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि आंधी-बारिश के दौरान पेड़ गिरने, तार टूटने या खंभे क्षतिग्रस्त होने से होने वाले फॉल्ट कम होंगे। जमीन के नीचे इन्सुलेटेड केबल बिछाने से तूफान, पेड़ गिरने या दुर्घटनाओं जैसे पर्यावरणीय खतरों से बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होती है। 

सम्बंधित ख़बरें