छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण आज स्कूलों में अवकाश
जयपुर [महा मीडिया]
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आज 26 सितंबर को राज्य के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान और भारी बरसात के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है तथा कई जिलों में नदियां-नाले उफान पर हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया गया है ताकि बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े। तूफान का सबसे अधिक प्रभाव बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में देखा जा रहा है । इन इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण नदियां-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर संपर्क टूट गया है।