म.प्र. के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

म.प्र. के 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

भोपाल [ महा मीडिया] 

म.प्र. के जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में अगले 48 घंटे तेज बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को जबलपुर-रीवा समेत 12 जिलों में  भारी बारिश का अलर्ट है। मूसलधार बारिश की चेतावनी को देखते हुए शनिवार को सतना में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक और मैहर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।इसके अलावा कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, जबलपुर में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें