बरगी बांध के नौ गेट खुले, नर्मदा फिर उफान पर

बरगी बांध के नौ गेट खुले, नर्मदा फिर उफान पर

भोपाल [ महा मीडिया] 

डिंडौरी और उमरिया में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नर्मदा सहित सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।  उमरिया के संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के चार गेट दो-दो मीटर खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बरगी बांध में पानी को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को पांच गेट खोले गए थे। इसके बाद भी पानी की आवक लगातार जारी रही जिसके कारण आज शनिवार को चार गेट और खोले गए हैं। अब बरगी बांध के नौ गेट खोलकर नर्मदा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें