उत्तराखंड में बर्फबारी और भूस्खलन
भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। चमोली जिले में बद्रीनाथ-सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ और रुद्रनाथ धाम की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। नैनीताल और अन्य पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन से कई मार्ग बाधित हुए हैं जबकि देहरादून समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड बढ़ गई है। खराब मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों व पर्यटकों को सतर्क रहने और सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी है पिथौरागढ़-घाट सड़क पर भूस्खलन के कारण 300 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं।