भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात में वृद्धि

भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात में वृद्धि

जयपुर [ महा मीडिया] 

भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात ने चालू वित्त वर्ष में लगातार पांचवें महीने मजबूत वृद्धि दर्ज की है। अगस्त में देश का इंजीनियरिंग निर्यात सालाना आधार पर 24.86 प्रतिशत बढ़कर 12.32 अरब डॉलर पहुंच गया है।भारत के इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात शीर्ष 25 प्रमुख बाजारों में से अधिकांश में बढ़ा है। केवल संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब में निर्यात प्रभावित रहा जिसका प्रमुख कारण पश्चिम एशिया संकट से पैदा हुई चुनौतियां थीं। इसके बावजूद अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया जैसे प्रमुख बाजारों में मांग मजबूत बनी रही।

सम्बंधित ख़बरें