विश्व पर्यटन दिवस कल
मैहर [ महा मीडिया]
हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 1980 को मनाया गया। विश्व पर्यटन दिवस का मकसद केवल घूमने-फिरने को प्रोत्साहित करना नहीं है। यह दिन पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक योगदान को समझने का अवसर देता है। पर्यटन रोजगार, स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं और सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत के संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है। इस दिवस का उद्देश्य पर्यटन के महत्व को सामने लाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके सामाजिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।