एशियन गेम्स में आज भारत ने दूसरा गोल्ड मैडल जीता

एशियन गेम्स में आज भारत ने दूसरा गोल्ड मैडल जीता

 

मुंबई [महा मीडिया] भारत ने एशियन गेम्स में आज का दूसरा गोल्ड जीत  लिया है। मेंस कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर 10वीं बार एशियाड में मेडल अपने नाम किया।इससे पहले महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान को 37-34 से हराकर गोल्ड जीता था। भारत को आज अब तक 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत 5 मेडल मिल चुके हैं। आज  शनिवार को स्क्वॉश में पहली बार भारत के दो खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे हैं। 18 साल की अनाहत सिंह विमेंस सिंगल्स और अभय सिंह ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाई है। भारत ने अब तक 4 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज सहित 28 मेडल जीत लिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें