संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे बड़ा एलपीजी आपूर्तिकर्ता बना

संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे बड़ा एलपीजी आपूर्तिकर्ता बना

मुंबई [महा मीडिया] 

इस महीने अमेरिका से भारत को एलपीजी की आपूर्ति अगस्त की तुलना में  लगभग 70 प्रतिशत तक घट गई है। जुलाई में यह आपूर्ति प्रतिदिन 3,51,000 बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर थी जो अब 77 प्रतिशत तक कम हो गई है। लंबी दूरी से ईंधन मंगाने में भारतीय रिफाइनरियों की दिलचस्पी कम हुई है।  सितंबर में अब तक भारत के एलपीजी आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत रही है जबकि पिछले महीने यह हिस्सेदारी आधे से ज्यादा थी। इस महीने यूएई ने भारत को आपूर्ति करने के मामले में 2,12,000 बैरल प्रतिदिन के साथ सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता के रूप में अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। इसमें अगस्त के मुकाबले तीन गुना उछाल आई है।

सम्बंधित ख़बरें