चित्रकूट में मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर 

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफान पर 

मैहर [ महा मीडिया] चित्रकूट में मंदाकिनी फिर खतरे की घंटी बजा रही है। लगातार हो रही बारिश ने नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा दिया है। पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 22 मिमी बारिश दर्ज हुई है। रातभर हुई बारिश के बाद आज शनिवार को मंदाकिनी का जल स्तर खतरे के निशान से 70 सेटीमीटर ऊपर पहुंच गया। हालात बिगड़ने की आशंका पर सुबह से जिला प्रशासन तटीय क्षेत्रों पर अपनी नजर बनाएं हुए है।रामघाट का आरती स्थल और सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं तथा किनारे की कई दुकानों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। बरदहा नदी के उफान पर होने के कारण मानिकपुर-सतना मार्ग पर टिकरिया का रपटा बह गया है जिससे यातायात रोक दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें