नगालैंड में जहरीली शराब पीने से उन्नीस लोग मरे
मैहर [ महा मीडिया] नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है। मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 मौतें हुई हैं ।शराब पीने के बाद कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बाद में उनकी मौत हो गई।मौतों के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की है। इस कार्रवाई में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 3,000 शराब की बोतलें जब्त की गईं है।