पितृ पक्ष की द्वितीया तिथि आज
मैहर [महा मीडिया]
आज पितृ पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज उन लोगों के लिए धूप-ध्यान किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की द्वितीया तिथि पर हुई थी। पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध और धूप-ध्यान जैसे कर्म किए जाते हैं। इन सभी विधियों में तर्पण यानी जल अर्पित करना प्रमुख माना गया है। पितरों को तर्पण देते समय जल हथेली में लेकर अंगूठे की तरफ से छोड़ा जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, इस परंपरा के पीछे हथेली में बताए गए अलग-अलग तीर्थ क्षेत्र से जुड़ी मान्यता है।