सरकारी बैंकों की तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

सरकारी बैंकों की तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

मुंबई [महामीडिया] 

बैंकों में 5 डे वर्किंग को लेकर आज से होने वाली सरकारी बैंकों की तीन दिन की हड़ताल टल गई है। 28, 29 और 30 सितंबर को होने वाली तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल फिलहाल नहीं होगी।बैंक यूनियंस के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में छुट्टियों की मांग को लेकर कमेटी बनाने पर सहमति बनी है। हड़ताल स्थगित होने के बाद आज से सभी बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली हैं और कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें