इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर प्रतिबन्ध लगा
मुंबई [महा मीडिया]
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने स्कूलों के लिए नए नियमों को अनुमति दी है। इसके तहत स्कूलों में बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगा दी गई है।नियम तोड़ने पर 1 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। सिर और बाल ढकने वाले स्कार्फ पर यह रोक लागू नहीं होगी। अगर चेहरा ढकने वाला छात्र नाबालिग है तो जुर्माना उसके माता-पिता पर लगाया जा सकता है। इसके साथ ही इटैलियन भाषा न जानने वाली छात्रों की संख्या भी क्लास में सीमित कर दी है।