कजाकिस्तान में समुद्र में बह जाने से बारह सैनिक मरे

कजाकिस्तान में समुद्र में बह जाने से बारह सैनिक मरे

मुंबई [महामीडिया] 

कजाकिस्तान में 12 सैन्यकर्मियों की समुद्र में बह जाने से मौत हो गई। अधिकारियों ने  बताया कि यह दुर्घटना नौसेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई।सैनिक पश्चिमी मैंगिस्टाऊ इलाके में युद्ध अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे, तभी अचानक मौसम खराब हो गया और हवाएं तेज हो गईं। इस कारण 17 सैनिक समुद्र में बह गए। उनमें से 12 की मौत हो गई और तीन को बचा लिया गया। बाकी दो जवानों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद राष्ट्रपति ने शुक्रवार को राष्ट्रशोक दिवस घोषित किया है।

सम्बंधित ख़बरें