गणपति प्रतिमा विसर्जन आज
भोपाल [महा मीडिया] भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार है आज अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन है। गणेश उत्सव का समापन हो रहा है. बप्पा की मूर्ति विसर्जन के लिए 5 शुभ मुहूर्त है। भक्तगण गाजे-बाजे और 'गणपति बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या' के जयघोष के साथ बप्पा को विदाई दे रहे हैं।
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 06:11 से 10:42
अपराह्न मुहूर्त (चर) - 16:44 से 18:14
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 12:13 से 13:43
रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 21:14 से 22:43
रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 00:13 से 04:42, सितम्बर 26