नवीनतम
पुरुष हॉकी: भारत ने दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराया
नई दिल्ली (महामीडिया): जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को टीम इंडिया ने साउथ कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 8-2 से हरा दिया। यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है।
भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 13-1 की धमाकेदार जीत के साथ की थी। दूसरे मैच में श्रीलंका को 16-1 से रौंदा था। अब टीम की अगली भिड़ंत 26 सितंबर (शनिवार) को मेजबान जापान से होगी।