नवीनतम
दिल्ली में ‘दुर्गा ईवी ऑटो योजना' को मंजूरी
नई दिल्ली (महामीडिया): दिल्ली सरकार ने राजधानी में महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को सुरक्षित, साफ़-सुथरा और सम्मानजनक रोज़गार के अवसर देने के मकसद से ‘दुर्गा योजना’ को मंज़ूरी दी है। यह फ़ैसला कल नई दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे। इनमें से 1170 महिलाओं के लिए और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से महिलाओं और ट्रांसजेंडर को इलेक्ट्रिक ऑटो का मालिक और ड्राइवर बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर ज़िले में महिलाओं के लिए ज़्यादा से ज़्यादा 90 और ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए 10 तक इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह योजना दिल्ली को एक सुरक्षित, हरा-भरा और सबको साथ लेकर चलने वाला शहर बनाने की दिशा में एक पहल है।