नवीनतम
महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के सब जूनियर वर्ग का राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न
भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के सब जूनियर वर्ग का राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का आज समापन हुआ। इस कार्यक्रम में विजेता और उपविजेताओं को पुरुष्कार और प्रमाण पत्र बांटे गए। इस महोत्सव में विभिन्न राज्यों में महर्षि महेश योगी संस्था द्वारा संचालित विभिन्न महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
सोलो डांस प्रतियोगिता में मंदिर रतनपुर भोपाल को प्रथम स्थान एवं महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय तिरुनवलई को प्रथम स्थान एवं महर्षि विद्या मंदिर अयोध्या नगर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। सामूहिक गायन प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर लालमाटी ने प्रथम स्थान एवं महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया । रामचरितमानस एवं भगवत गीता वाचन में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय लालमाटी द्वितीय को दूसरा पुरस्कार जबकि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर नेपियर टाउन जबलपुर ने प्रथम स्थान जबकि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय लाल माटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे समूह में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद में प्रथम स्थान जबकि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय अलीगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सोलो डांस प्रतियोगिता में विद्या मंदिर विद्यालय कोटा नगर ने प्रथम स्थान जबकि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय रायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गायन प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय गुवाहाटी प्रथम स्थान जबकि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हल्द्वानी दूसरे स्थान पर रहा । रामचरितमानस एवं भगवत गीता वाचन में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद को प्रथम स्थान जबकि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय करीमगंज को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ । इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय फतेहपुर को प्रथम स्थान एवं महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस चेन्नई को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो.भुवनेश शर्मा, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के निदेशक संचार एवं जनसंपर्क विजय रत्न खरे, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह की संयुक्त निदेशिका श्रीमती आर्या नंद कुमार एवं सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस की प्राचार्य श्रीमती अर्चना पांडेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिकाओं को पुरुस्कृत किया । इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में पूरे देश में स्थित महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस सभागार, लांबाखेड़ा,भोपाल में किया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के निदेशक गण, अधिकारी, कर्मचारी, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ-साथ महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के अभिभावकों की गरिमामय उपस्थिति थी।