आज बालाघाट और सिवनी में बारिश की संभावना
भोपाल [ महा मीडिया] मौसम विभाग ने आज म. प्र. के छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां बढ़ गई हैं। इन तीनों जिलों में लगभग 65 मि.मी. वर्षा होने की संभावना है। आगामी कुछ दिनों तक राज्य के अन्य हिस्सों में भी बादल बरस सकते हैं।