ग्लाइसिन के आयात की डंपिंग-रोधी जांच

ग्लाइसिन के आयात की डंपिंग-रोधी जांच

जयपुर [ महा मीडिया] भारत ने चीन से ग्लाइसिन के आयात के विरुद्ध डंपिंग-रोधी जांच शुरू की है। ग्लाइसिन का उपयोग स्वाद बढ़ाने वाले पदार्थ के रूप में और दवा उद्योग में एक घटक के तौर पर किया जाता है।यह जांच घरेलू विनिर्माता एविड ऑर्गेनिक्स की शिकायत पर शुरू की गई है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि चीन से डंप किए जाने वाले आयात से उसे गंभीर नुकसान हो रहा है। कंपनी ने इन आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने का अनुरोध किया है। संबंधित उत्पाद को सामान्य कीमत से कम कीमत पर भारत में बेचा गया है या नहीं ऐसी डंपिंग कितनी हुई है और इसका घरेलू उद्योग पर क्या प्रभाव पड़ा है।डंपिंग से घरेलू उद्योग को गंभीर नुकसान पाए जाने पर आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें