कृषि पर आधारित रहेगा म.प्र. का स्थापना दिवस
भोपाल [ महा मीडिया] इस वर्ष एक नवंबर को म.प्र. का स्थापना दिवस "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" (कृषक कल्याण वर्ष) की थीम पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार इस बार के सभी आयोजन कृषि विकास, उन्नत एवं प्राकृतिक खेती और कृषि नवाचारों पर केंद्रित होंगे। मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कृषि नवाचार, उन्नत तकनीक, प्राकृतिक खेती और 'एक जिला-एक उत्पाद' की विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री यादव ने यह निर्देश मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के संबंध में मंत्रालय में हुई बैठक में दिए हैं। इस बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन, संजय कुमार शुक्ला, शिवशेखर शुक्ला, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
स्टारबक्स चेन्नई में अपना पहला ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर प्रारंभ करेगा