एशियन गेम्स में भारत की मीराबाई चानू को सिल्वर मेडल
भोपाल [ महा मीडिया] जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों का आज चौथा दिन है। तीसरे दिन तक भारत के खाते में 7 मेडल आ चुके थे। आज भारत की नजर पदकों की बड़ी संख्या पर है। दिग्गज वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने आखिरकार एशियाई खेलों में अपनी हार का सिलसिला तोड़ दिया है। महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चानू ने एशियाई खेलों में अपना पहला मेडल (सिल्वर) जीता और इस महाद्वीपीय मंच पर लंबे समय से चले आ रहे अपने मेडल के सूखे को खत्म किया। मीराबाई ने एशियाई खेलों में पहली बार मेडल जीता है। मीराबाई ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगितओं में मेडल जीत चुकी हैं।