कच्चे तेल की कीमतों में लगातार छठवें दिन गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। 23 सितंबर की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है वहीं अमेरिकी कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है। पिछले छह कारोबारी सत्रों में ब्रेंट की कीमत गिर चुकी है। गिरावट के मुख्य कारण होर्मुज स्ट्रेट के पुनः खुलने की उम्मीद,सऊदी अरब द्वारा प्रमुख निर्यात मार्गों को बहाल करने के प्रयास और मध्य पूर्व में तनाव घटने से आपूर्ति को लेकर चिंताएं कम होना माना जा रहा है।