कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय के छापे
जयपुर [ महा मीडिया]
कोलकाता महानगर में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय [ ED ] ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। वित्तीय हेराफेरी और मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार सुबह से ही अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने शहर के पॉश इलाकों बालीगंज और न्यू अलीपुर में एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।यह पूरी कार्रवाई विदेशी मुद्रा विनिमय में बड़े पैमाने पर हुई वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी है। जांच एजेंसी के निशाने पर शहर के दो जाने-माने कारोबारी हैं जिनके आवासीय परिसरों और व्यावसायिक ठिकानों पर टीमें दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही हैं।