केंद्रीय मंत्रियों की समीक्षा करेंगे नरेंद्र मोदी
मुंबई [महा मीडिया]
मोदी सरकार के मंत्रियों का आज से दो दिन का चिंतन शिविर दिल्ली में शुरू हो गया है यह 24 सितंबर तक चलेगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट मंत्रियों की दो दिन तक क्लास लेंगे। पहले दिन हर मंत्री अपने बिभागीय कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में प्रस्तुतीकरण देगा दूसरे दिन रिव्यू होगा। रिव्यू में उनकी उपलब्धियों पर ग्रेडिंग दी जाएगी। एक्सीलेंट, गुड, एवरेज, पुअर। एक्सीलेंट से लेकर गुड तक ग्रीन जोन में होंगे। एवरेज और उससे नीचे के मंत्री रेड जोन में आ जाएंगे। मतलब उन्हें संकेत मिल जाएगा की कैबिनेट विस्तार में उनकी कुर्सी खतरे में है। यह रिपोर्ट कार्ड कैबिनेट विस्तार में फेरबदल का आधार बनेगा। मोदी सितंबर 2021 में भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की ऐसी ही बैठक ले चुके हैं। इसमें मंत्रियों के कामकाज, कार्यकुशलता निगरानी और शासन सुधार पर चर्चा हुई थी।