नवीनतम
मूडीज़ के बाद फिच रेटिंग्स ने भी भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाया
जयपुर [ महा मीडिया] फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। इसके पहले मूडीज़ भी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6% से बढ़ाकर 7% कर दिया है। जून तिमाही में दर्ज की गई 7.8 प्रतिशत की मजबूत आर्थिक वृद्धि और समग्र लचीलेपन को देखते हुए यह संशोधन किया गया है। फिच रेटिंग्स एक प्रमुख अमेरिकी-ब्रिटिश क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है जो सरकारों और कंपनियों का मूल्यांकन करती है। यह मूडीज़ और एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के साथ दुनिया की 'बिग थ्री' क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में शामिल है।