मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ विधायक भाजपा में शामिल
जयपुर [ महा मीडिया] मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के आठ विधायक आज बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। राज्य में पहले भाजपा के दो विधायक थे। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के विधायकों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। इसके साथ ही भाजपा मेघालय मेघालय विधानसभा में नेशनल पीपुल्स पार्टी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मेघालय में मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) की सरकार है।