प्रेस्टीज उद्योग समूह के संस्थापक पद्मश्री नेम नाथ जैन का निधन
जयपुर [ महा मीडिया] प्रेस्टीज उद्योग एवं शैक्षणिक समूह के संस्थापक पद्मश्री नेम नाथ जैन का बुधवार सुबह निधन हो गया है वह 95 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से इंदौर के उद्योग, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मेघदूत मुक्तिधाम में किया जाएगा। नेम नाथ जैन का जन्म रावलपिंडी में हुआ था। नेम नाथ जैन ने 1977 में प्रेस्टीज समूह की शुरुआत की थी।